फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेश्वर महादेव में जालंधर का युवक डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रक्कड़ (कांगड़ा)। निकटवर्ती धार्मिक स्थान कालेश्वर महादेव मंदिर में जालंधर से घूमने आए दो युवकों में से एक युवक ब्यास नदी में नहाते समय डूब गया। बाइक पर घूमने आए युवकों में से एक टिंका (35) पुत्र पूर्ण चंद निवासी मकान नंबर 522बी 6 प्रीत नगर सोढल रोड जालंधर ने शनिवार शाम लगभग पौने पांच बजे ब्यास नदी में नहाने के लिए छलांग लगाई। इसके बाद वह पानी से बाहर नहीं निकल सका। उसके साथी कैप्टन कालिया पुत्र जोगिंद्र पाल कालिया निवासी जालंधर ने बताया कि टिंका ने कहा था कि वह तैरना जानता है। उसने यह कहकर नदी में छलांग लगा दी। जबकि उसे वास्तव में तैरना नहीं आता था। कालिया ने कहा कि वह खुद तैरना नहीं जानता है इसलिए वह पानी में नहाने नहीं उतरा। पुलिस स्टेशन रक्कड़ से एसआई सुरिंद्र कुमार टीम सहित सूचना मिलने पर मौका पर पहुंचे। उन्होंने युवक के साथी से पूछताछ की और टिंका के परिजनों से संपर्क साधा। डीएसपी ज्वालामुखी सुरिंद्र ठाकुर ने बताया कि मामला दर्जकर डूबे हुए युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें