फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर दो पकड़े, एक जमानत पर रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर दो काबू, एक जमानत पर रिहा
विज्ञापन

लंबागांव (कांगड़ा)। पुलिस थाना लंबागांव के तहत दो अलग-अलग मामलों में शराब पीकर अपने ही घर में हुड़दंग मचाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अदराणा गांव का एक युवक शुक्रवार शाम शराब पीकर अपने ही घर में हुड़दंग मचाकर अपनी 66 वर्षीय मां कमला देवी के साथ मारपीट पर उतारू हो रहा था। पुलिस चौकी आलमपुर के मुख्य आरक्षी संजीव कुमार ने सूचना मिलते ही आरोपी को पकड़ा, जिसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया। एक अन्य मामले में लंबागांव पुलिस ने एक व्यक्ति को शनिवार सुबह शराब पीकर अपने ही घर में हुड़दंग मचाने और पत्नी से मारपीट के के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस थाना लंबागांव के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें