फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलरू स्कूल के बरामदे में फंदा लगाकर व्यक्ति ने आत्म हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यक्ति ने स्कूल के बरामदे में फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
लंज (कांगड़ा)। शाहपुर हलके की परगोड पंचायत के कलरू गांव के एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। व्यक्ति की पहचान धर्मेंद्र सिंह (55) पुत्र पूर्ण चंद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र सिंह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान रहता था और पिछले सात-आठ दिन से घर के साथ ही स्कूल के भवन के बरामदे में बैंच लगाकर सोता था । शुक्रवार रात को भी काफी देर तक घर पर रहने के बाद स्कूल के बरामदे में सोने के लिए चला गया। शनिवार सुबह छह बजे के करीब जब घर वाले धर्मेंद्र को देखने के लिए वहां गए तो उसे स्कूल के बरामदे में पंखा लगाने वाले हुक से लटका हुआ पाया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला अस्पताल भेज दिया है। मृतक अपने पीछे दो बेटे-दो बेटियां और पत्नी छोड़ गया है। उधर, एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने कहा कि शाहपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें