फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरोटा बगवां में पकड़ा 63 क्विंटल बिरोजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पुलिस थाना नगरोटा बगवां की टीम और वन विभाग ने संयुक्त रूप से लगाए गए एक नाके के दौरान अवैध तरीके से ट्रक में ले जाए जा रहा 424 टीन बिरोजा बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में बिरोजा ले जाने में प्रयुक्त ट्रक को भी अपने कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। लगभग 63 क्विंटल इस बिरोजे की कीमत करीब चार लाख बताई जा रही है। पुलिस थाना के प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर वीरवार सुबह लगभग पांच बजे लगाए गए नाके के दौरान जब पालमपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक को रोका गया तो उसमें बिना परमिट और अनुमति के ले जाए जा रहे बिरोजे के 424 टीन बरामद हुए। उन्होंने बताया कि नाके के दौरान एसआई लीलाधर, वन विभाग के रेंजर देस राज, बीओ रत्न लाल, गार्ड ओंकार मिश्रा आदि भी उपस्थित रहे। जबकि, पालमपुर वन मंडल निगम यूनिट के सहायक प्रबंधक बीके कौल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि ट्रक से बरामद बिरोजा सरकारी है और इसे बेचने के लिए पंजाब की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने फारेस्ट एक्ट के तहत 41 और 42 एवं चोरी मामले की धारा 379 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें