फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसियों ने घर में घुस कर पीटी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसियों ने घर में घुस कर पीटी महिला
विज्ञापन

महिला पर चिट्टे सहित पकड़वाने का जड़ा आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
ठाकुरद्वारा (कांगडा़)। पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के बरोटा गांव में चार लोगों ने एक घर में घुसकर महिला पर डंडों और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। थाना इंदौरा प्रभारी सुरिंद्र सिहं धीमान ने बताया के तृप्ता देवी पत्नी अरुण कुमार निवासी बरोटा ने पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा में शिकायत पत्र दिया है कि सोमवार देर रात जब वह अपने बच्चों के साथ अपने घर पर बैठी थी, इतने में उसकी पड़ोसन लक्ष्मी देवी पत्नी संदीप कुमार उससे गाली गलौज करने लगी। उसने बताया कि कुछ दिन पहले ही दोनों पति-पत्नी चिट्टे की तस्करी में पकड़े गए थे। पीड़ित ने बताया कि लक्ष्मी बोली कि उन्होंने ही पुलिस को सूचित कर उन्हें चिट्टे के साथ पकड़वाया है। इतने में दोनों पति-पत्नी ने उनके घर पर ईंटें ओर पत्थर मारने शुरू कर दिए। इसके बाद वह अपने बच्चों सहित घर में दुबक गई, लेकिन उसके पड़ोसी हाथों में डंडे और तेजधार हथियार लेकर उसे मारने के लिए जबरदस्ती उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट की। थाना प्रभारी इंदौरा सुरिंद्र सिंह धीमान ने बताया कि महिला के साथ मारपीट में प्रयोग किया गए तेजधार हथियार गंडासा और डंडों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पीड़ित महिला तृप्ता देवी के बयान के आधार पर लक्ष्मी देवी पत्नी संदीप कुमार निवासी बरोटा लक्ष्मी के पति संदीप और लक्ष्मी के दोनों लड़कों और केशव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें