फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत बनी पहेली, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद उठेगा पर्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
मौत बनी पहेली, पोस्टमार्टम
विज्ञापन

रिपोर्ट के बाद उठेगा पर्दा
फालोअप
सुल्याली में सोमवार को तालाब में मिला था युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर (कांगड़ा)। क्षेत्र के तहत सुल्याली गांव में युवक की संदिग्ध हालात में हुई मौत की पहेली पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिक गई है। डीएसपी डॉ. साहिल अरोड़ा ने बताया कि मृतक युवक राजेश का सोमवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस को पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट का अभी इंतजार है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। डीएसपी नूरपुर डॉ. साहिल अरोड़ा ने बताया कि मृतक के सिर पर चोट के निशान थे, लेकिन यह जांच का विषय है कि चोट तालाब में गिरने से पहले की है या तालाब में गिरने के बाद किसी पत्थर से टकराने के बाद लगी। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि राजेश कुमार किसी हादसे का शिकार हुआ है या उसकी हत्या की गई है। मृतक के परिजनों ने हत्या का संदेह जता कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। डीएसपी डॉ. साहिल अरोड़ा ने बताया कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है और इस मामले में सुल्याली के कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें