कचहरी अड्डा में युवती ने थप्पड़ों और डंडे से पीटा दुकानदार
धर्मशाला। धर्मशाला के कचहरी अड्डा बाजार में वीरवार सुबह करीब 11 बजे एक दुकानदार की एक युवती ने करीब आधे घंटे तक जमकर पिटाई कर डाली। युवती ने आरोप लगाया कि दुकानदार ने उसके साथ छेड़छाड़ की। गुस्से में ई युवती ने दुकानदार पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। युवती दुकानदार को मारते हुए करीब 100 मीटर तक ले गई। दुकान में पड़ा बांस का डंडा युवती ने दुकानदार पर ही तोड़ दिया। इस दौरान कोई भी दुकानदार उसके बचाव में नहीं आया। बाद में युवती और दुकानदार को धर्मशाला थाने में ले जाया गया। यहां पर माफी मांगने के बाद दुकानदार की जान छूटी।