दूध लेने गई नाबालिग लड़की लापता
कांगड़ा। उपमंडल मुख्यालय के साथ सटे एक गांव की लड़की के लापता होने का मामला कांगड़ा थाने में दर्ज करवाया गया है। एसएचओ मेहर सिंह ने कहा कि लड़की की आयु साढ़े सोलह साल है। लड़की ने स्कूल छोड़ दिया है। परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि लड़की दूध लेने गई थी और वापस नहीं आई। काफी ढूंढने के बाद जब लड़की का कोई पता नहीं चला तो उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है।