फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना नंबर की स्कूटी सवार से 207.3

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना नंबर स्कूटी सवार से दो सौ ग्राम चरस बरामद
विज्ञापन

फतेहपुर (कांगड़ा) पुलिस थाना फतेहपुर ने बरोट में एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। डीएसपी जवाली ज्ञान चंद ठाकुर ने कहा कि मंगलवार रात पुलिस टीम बरोट में सड़क पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक बिना नंबर की स्कूटी से रैहन से फतेहपुर की तरफ आ रहा था। पुलिस को देख कर उसने भागने की कोशिश की, इस पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने युवक की स्कूटी की तलाशी ली तो डिक्की से 207.38 ग्राम चरस बरामद हुई। युवक की पहचान पंकज भारद्वाज (28) पुत्र ओम प्रकाश गांव तलाड़ा तहसील नूरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें