पर्यटकों की बस की बाइक से टक्कर, मां-बेटा घायल
देहरा (कांगड़ा)। पुलिस थाना देहरा के तहत पर्यटकों की भरी बस की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। हादसे में रमन शर्मा पुत्र दौलत राम गांव मूहीं और उसकी माता शांता देवी घायल हो गईं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जबकि बस को ज्वालाजी में पकड़ा गया। बस ड्राइवर किशोर पुत्र मनोहर लाल गांव शिरैंडी पोस्ट ऑफिस तहसील एवं जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर, डीएसपी देहरा लालमन शर्मा और एसएचओ प्यारे लाल ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।