स्कूटी स्किड होने से दो सगी बहनें घायल
पंचरुखी (कांगड़ा)। पंचरुखी के बटाहण संपर्क सड़क मार्ग पर बटाहण गोसदन के पास स्कूटी स्किड होने से दो सगी बहनें घायल हो गईं। घायल युवतियों को पंचरुखी में अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। हालांकि, पुलिस में इसकी कोई शिकायत दर्ज नहीं है। पंचरुखी के बटाहण संपर्क सड़क मार्ग पर दो सगी बहनें प्रियंका और बिंदू स्कूटी में सवार होकर पंचरुखी की ओर आ रही थीं, लेकिन बटाहण गो सदन के पास सड़क पर उनकी स्कूटी स्किड हो गई। दोनों को सड़क पर देख वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार ने दोनों को पंचरुखी अस्पताल पहुंचाया। दोनों के मुंह पर आठ-आठ टांके लगे हैं। पंचरुखी अस्पताल के चिकित्सक डॉ संदीप कश्यप ने कहा कि दोनों का इलाज किया गया। दोनों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।