पत्नी की मौत के वियोग में जहर खाने वाले पति ने भी तोड़ा दम
कांगड़ा। पत्नी के वियोग में जहर खाने वाले व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार भी कर दिया। मृतक पति-पत्नी अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गया। दो दिन पहले उसकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। पत्नी के संस्कार के बाद पति ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। वीरवार को उसकी मौत हो गई। एसएचओ मेहर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।