नाहड़ खड्ड पार करते समय बहा युवक, शव बरामद
दिहाड़ी लगाने के लिए घर से निकला था तिलक राज
अमर उजाला ब्यूरो
जवाली/रेहन (कांगड़ा)। उपमंडल जवाली के अंतर्गत नाहड़ खड्ड (बुहल) को पार करते समय सोमवार सुबह एक युवक बह गया। युवक का शव बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार युवक की पहचान तिलक राज (31) पुत्र काका राम निवासी बुसकबाडा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है युवक मजदूरी करता है और सोमवार को भी दिहाड़ी लगाने के लिए निकला था। नाहड़ खड्ड को पार करते समय पानी में बह गया। इसकी सूचना मिलते ही एसडीएम जवाली अरुण शर्मा, डीएसपी जवाली ज्ञान चंद ठाकुर पुलिस बल के साथ मौका पर पहुंचे। मौका पर पहुंचकर एनडीआरएफ की टीम व स्थानीय लोगों ने तलाश शुरू की। युवक का शव बरामद कर लिया गया है। उधर, डीएसपी जवाली ज्ञान चंद ठाकुर ने बताया कि पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी और युवक का शव बरामद कर लिया गया है।