फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों के गहनों और नकदी पर हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
लाखों के गहनों और नकदी पर हाथ साफ
विज्ञापन

रजियाणा 53 मील में घर में दिया चोरी की वारदात को अंजाम
फ्रिज में रखी बीयर और ड्राई फ्रूट भी खा गए शातिर
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत वीरवार देर रात चोरों ने रजियाणा 53 मील में एक घर से लाखों रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। वारदात के समय मकान मालिक घर पर नहीं थे। पीड़ित मकान मालिक अजय भारद्वाज पुश्तैनी गांव रझूं गए थे। सुबह अपने घर का ताला खोल कर जैसे ही वह अंदर पहुंचे तो कमरों में पूरा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि चोरों ने उनके घर के पीछे की तरफ लगे एक लोहे के गेटनुमा दरवाजे को उखाड़कर और उसके अंदर लगे लकड़ी के दरवाजे को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया है कि एक अलमारी के अंदर रखे करीब ढाई लाख रुपये के 84 ग्राम सोने के आभूषण और 52 हजार रुपये की नकदी चोर उड़ा कर ले गए हैं। वीरवार सायं छह बजे वह रझूं गए थे, जबकि शुक्रवार को आठ बजे यहां घर पहुंचने पर उन्हें इस चोरी की वारदात का पता चला। चोरों ने फ्रिज में से एक बीयर की बोतल निकाल कर पी है और घर के अंदर रखा ड्राई फ्रूट भी खा गए हैं। सूचना मिलते ही नगरोटा बगवां पुलिस थाना के एएसआई लीला धर, मुख्य आरक्षी विनोद और अश्वनी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया। उधर, डीएसपी पूर्ण चंद ठाकुर ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें