पंजाब के बटाला में मिली लापता महिला और बच्ची
सात मई से लातपा थी हाड़ा गांव की महिला
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर (कांगड़ा)। उपमंडल की हाड़ा पंचायत की लापता महिला बच्ची के साथ पंजाब के बटाला में मिली है। महिला के लापता होने की शिकायत फतेहुपर पुलिस को सात मई को लिखवाई थी। पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न होने के बाद 17 मई को महिला के पति करतार सिंह ने एसडीएम कोर्ट से अपनी पत्नी को भगाकर ले जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ वारंट जारी करवाया था और पुलिस को चेताया था कि अगर पांच दिन में उसकी पत्नी नहीं मिली, तो वह पुलिस थाने के सामने जान दे देगा। इस पर फतेहपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टीम बटाला भेजी। जहां से महिला और बच्ची को बरामद किया है। हालांकि जिस व्यक्ति के घर में महिला और बच्ची थी वह घर से गायब है। बटाला से मां-बेटी को लाने के लिए वहां के प्रमुख लोगों के सामने लिखित कार्रवाई की गई। उधर, फतेहपुर थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने कहा कि लापता महिला और बच्ची मिल गई हैं।