फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब संसारपुर टैरेस में फटा सिलेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
अब संसारपुुर टैरेस में फटा सिलिंडर, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन

ढाबे में खाना खा रहे लोगों ने भाग कर बचाई जान
ढाबा की छत को फाड़ सफेदे के पेड़ों से टकराया सिलिंडर, पेड़ भी आए आग की चपेट में
अमर उजाला ब्यूरो
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरेस में सुबह करीब साढ़े 11 बजे एक ढाबे पर सिलिंडर फटने के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया। धमाका इतना जोरदार था कि सिलिंडर का आधा हिस्सा ढाबे की छत को फाड़ते हुए ऊपर सफेदे के पेड़ों से जा टकराया। इससे पेड़ भी आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह ढाबा मालिक खाना बना रहा था, जबकि कुछ लोग वहां पर खाना खा रहे थे कि अचानक खाना बनाने वाली गैस भट्ठी की पाइप से सिलेंडर में आग लग गई। इसके बाद सिलेंडर में लगी आग को ढाबा मालिक और लोगों ने बुझाने की कोशिश की, लेकिन इस पर काबू नहीं पाया जा सका। बढ़ती आग की लपटों को देखते हुए वहां बैठे लोग मौके से भाग गए। सिलेंडर फटने के बाद दुकान में रखे दूसरे सिलेंडरों ने भी आग पकड़ ली और साथ लगते कार वाशिंग सेंटर के मालिक गगन और साथ लगती फैक्टरी के वर्करों ने आग बुझाने वाले सिलेंडर लाकर सिलिंडरों पर छिड़काव कर आग पर काबू पाया। इसके बाद फायर ब्रिगेड तलवाड़ा की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और सफेदे के पेड़ पर निकल रहे धुएं और ढाबे पर पानी डालकर आग बुझाई। वहीं वहां मौजूद लोगों मुकेश कुमार, संजू, परमजीत, गगन ने कहा कि ढाबा मालिक और अंदर खाना खा रहे लोग समय से वहां से नहीं भागते तो कुछ भी हो सकता था। उन्होंने कहा कि इसके बाद सभी ने मिल कर आग पर काबू पाया क्योंकि दूसरे सिलिंडर भी फट सकते थे और ढाबे के बिल्कुल सामने शराब की फैक्टरी है। वहीं, संसारपुर टैरेस पुलिस चौकी के इंचार्ज और कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश की और दूसरे सिलिंडरों को चेक किया। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर के जनरल मैनेजर संदीप शर्मा को ढाबे के प्लाट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह प्लाट रत्न फूड इंडस्ट्रीज के नाम से है उसके बाहर सिलिंडर फटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें