फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने युवक-युवती को कुचला, एक की मौत

विज्ञापन
mortuary
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

फतेहपुर(कांगड़ा)। फतेहपुर थाना के अधीन पड़ते फतेहपुर-तलवाड़ा रोड पर धमेटा के समकड़ पुल के पास एक ट्रक ले खड़े मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के साथ खड़ी जिला होशियारपुर के मुकेरियां निवासी 25 वर्षीय शालू की मौके पर ही मौत हो गई। मोटरसाइकिल चालक मोहित चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

जानकारी के अनुसार सड़क किनारे बाइक खड़ी कर मोहित और शालू आपस में बातें कर रहे थे कि सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक समेत दोनों को कुचल दिया। मोहित चौधरी पुत्र मोहन लाल (23) निवासी मैरा अपनी रिश्तेदार शालू देवी (25) पत्नी रिंकू निवासी कमाही देवी तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर धमेटा के पास समकड़ पुल पर खड़े थे कि सामने से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शालू देवी की मौके पर मौत हो गई जबकि मोहित चौधरी को गंभीर चोटें आई हैं। मोहित को फतेहपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। थाना फतेहपुर के प्रभारी सुरेश शर्मा ने वताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी जल्द ही पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें