शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चंबी-धर्मशाला रोड पर ग्राम पंचायत डढंब के पास निर्वाचन आयोग की ओर से गठित एसएसटी टीम-तीन ने मैक्लोडगंज जा रहे आल्टो कार चालक से 4.12 लाख की नकदी बरामद की है। एसएसटी टीम ने नकदी को सील कर पुलिस थाना शाहपुर में जमा करवा दिया है। कार को फुकपुस दंडप निवासी तारा मंदिर, डलहौजी जिला चंबा चला रहा था। थाना प्रभारी मुनीश शर्मा ने बताया कि पूछताछ में कार चालक बरामद की गई नकदी की सही जानकारी नहीं दे सका। थाना प्रभारी ने कहा कि आगामी कार्रवाई के लिए आयकर विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया है।