फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने छीनी महिला की चेन और पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडवाल (कांगड़ा)। कंडवाल चौकी के भदरोया गांव में दो बाइक सवार महिला की सोने की चेन और पर्स लेकर फरार हो गए । पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गांव भदरोआ में पांच जुलाई को दो मोटरसाइकिल सवार लड़कों ने एक औरत के साथ छीना झपटी की। इस संबंध में मोनिका पत्नी गोल्डी निवासी थपकोर ने पुलिस को लिखित शिकायत भी सौंपी है। शिकायत में मोनिका ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से अपनी स्कूटी पर सवार होकर पठानकोट जा रही थी, जब भदरोआ डमटाल रोड पर पहुंची तो पीछे से दो लड़के बाइक पर सवार होकर आए और छीना झपटी करने लगे। इसी दौरान वे गले से सोने की चेन और पर्स लेकर पठानकोट की तरफ भाग गए। डीएसपी मेघनाथ नाथ चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें