फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थानी मजदूर पर गिरी पशुशाला की दीवार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूर पर गिरी पशुशाला की दीवार, मौत
विज्ञापन

शाहपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना शाहपुर की रिहलु पंचायत में पशुशाला की दीवार गिरने से राजस्थान मूल के मजदूर की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार रिहलु पंचायत के तहत सकोउ में पशुशाला को गिराने का काम चल रहा था। इसका काम राजस्थान की लेबर को दिया गया था। लेबर जब पशुशाला को गिरा रही थी, तो अचानक पशुशाला की दीवार विनोद कुमार (22) निवासी राजस्थान पर गिर गई। दुर्घटना के बाद विनोद कुमार को तुरंत शाहपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस थाना प्रभारी हेमराज शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें