15 दिन बाद भी गुमशुदा को नहीं ढूंढ पाई गंगथ पुलिस
राजा का तालाब (कांगड़ा)। स्थानीय गांव के एक व्यक्ति ने गंगथ पुलिस चौकी में अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी पुत्री 18 फरवरी से गायब है। इस बाबत उन्होंने अपने रिश्तेदारों और बेटी की सहेलियों से फोन के माध्यम से जानकारी मांगी, परंतु उसकी कहीं भी होने की कोई जानकारी नहीं मिल पाई। दो दिन के बाद 20 फरवरी को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट गंगथ पुलिस चौकी में दर्ज करवा दी, परंतु 15 दिन बीत जाने के बाद भी उसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती की तलाश के लिए पर्चे छपवाकर जगह-जगह चस्पा दिए गए हैं। तलाश जारी है।