चरस फेंक कर नशा तस्कर फरार
बैजनाथ (कांगड़ा)। चढ़ियार सीमा पर एसआईयू टीम की नाक तले से नशा तस्कर चरस और मोबाइल फेंक कर भाग गए लेकिन, टीम के सदस्य उन्हें नहीं पकड़ पाए। गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल इन्वेस्टीगेशन यूनिट ने चढ़ियार सीमा पर नाका लगा रखा था। इस दौरान शक के आधार पर टीम ने मोटरसाइकिल चालकों को शक के आधार पर रोका। उनसे पूछताछ शुरू की तो दोनों युवक अपना मोटरसाइकिल, मोबाइल और चरस का पैकेट छोड़ कर भाग खड़े हुए। इसके बाद टीम ने बैजनाथ पुलिस को सूचित किया। इसके बाद बैजनाथ से एचसी अजय कुमार और होमगार्ड अशोक कुमार चढ़ियार पहुंचे। बैजनाथ के डीएसपी प्रताप सिंह ने बताया कि नशा तस्कर 212 ग्राम चरस फेंक कर भाग गए। पुलिस ने चरस को कब्जे में ले लिया है।