नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। सीआईए स्टाफ धर्मशाला और स्थानीय पुलिस ने नगरोटा सूरियां में एक दुकानदार से 1230 नशीले कैप्सूल पकड़े हैं। पुलिस ने दुकानदार नरेश कुमार उर्फ काकू पर मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि नगरोटा सूरियां में नशे के सौदागर सक्रिय हो गए हैं। पुलिस के सहयोग से नरेश कुमार की दुकान में छापा मारा और 1230 प्रॉक्सवोन नशीले कैप्सूल एक लिफाफे में बरामद किए। नरेश कुमार निवासी खब्बल नगरोटा सूरियां में चाय की दुकान करता है। इससे पहले भी नशीले कैप्सूल पकड़ कर मामला कोर्ट में विचाराधीन है। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, ज्वाली के डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।