फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो-स्कूटी की टक्कर में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थुरल (कांगड़ा)। पालमपुर-सुजानपुर राजमार्ग पर मलोडन गांव में टेंपो और स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी चालक और उसके साथ बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। टेंपो चालक घटनास्थल से टेंपो लेकर फरार हो गया। जानकारी अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रिंसिपल शिवचरण (54) निवासी परौर और टीजीटी अध्यापक वीर सिंह (50) निवासी गांव चाह मलकेड, गढ़जमूला मंगलवार को स्कूल में छुट्टी होने के बाद स्कूटी पर निजी काम से थुरल जा रहे थे कि मलोडन गांव में थुरल की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो की स्कूटी से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टेंपो चालक फरार हो गया। स्कूटी के पीछे बैठे शिवचरण ने टेंपो का नंबर नोट कर 108 एंबुलेंस को फोन किया, जिसके बाद दोनों घायलों को थुरल अस्पताल लाया गया। पुलिस चौकी प्रभारी प्रेमपाल शर्मा ने मौके पर जाकर जांच की तथा टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि सभी थाना और चौकियों को सूचना दे दी गई है और फरार टेंपो चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें