खैरा (कांगड़ा)। खैरा में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोर श्मशानघाट में लगी सोलर लाइट की बैटरी को ही उड़ा ले गए हैं। चिबड़ी श्मशानघाट सुधार सभा के अध्यक्ष सरवन कुमार ने बताया कि श्मशानघाट का काम चला हुआ है। शाम काम बंद करके जब अगले दिन सुबह जाकर देखा, तो सोलर लाइट की बैटरी गायब थी। इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। पंचायत प्रधान डॉ रवि दत्त ने बताया कि इसकी सूचना थाने में दी गई है।