फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.14 ग्राम चिट्टे सहित महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
2.14 ग्राम चिट्टे के साथ महिला गिरफ्तार
विज्ञापन

डमटाल/इंदौरा (कांगड़ा)। नारकोटिक्स सेल की टीम ने गश्त के दौरान गांव छन्नी बेली से एक महिला को 2.14 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। थाना इंदौरा के प्रभारी संदीप पठानिया ने बताया कि डमटाल चौकी के प्रभारी एसआई अजीत सिंह और नारकोटिक सेल की मुख्य आरक्षी गोबिंद सिंह, इंद्रजीत, मानक मुख्य आरक्षी राजिंदर कुमार, पुरुशोत्तम सिंह, परमजीत और महिला आरक्षी रंजना देवी की टीम गश्त पर थी। इस दौरान एक महिला छन्नी गांव की मुख्य गली से मेन रोड की तरफ आ रही थी। पुलिस को देखकर महिला भागने लगी, जिस पर उसे मौके पर दबोच लिया। वहीं, तलाशी के दौरान महिला के पर्स से 2.14 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी महिला की पहचान रोजी पत्नी प्रदीप कुमार उर्फ सांगा वासी छन्नी के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी नुरपुर नवदीप सिंह ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें