चाय की दुकान में पकड़ी अवैध शराब
शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर पुलिस ने चाय की दुकान से 5250 एमएल देसी अवैध शराब बरामद की। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी गंभीर चंद की अगुवाई में पुलिस गश्त पर थी। पुलिस टीम ने रैत बाजार के पास नेरटी रोड पर एक चाय की दुकान में दबिश दी। छापामारी के दौरान चाय की दुकान में देशी शराब की बोतलें बरामद की गईं। पुलिस ने दुकान संचालक संजय कुमार निवासी रैत के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने मामले की पुष्टि की है।