पुलिस ने पकड़ी अवैध देसी शराब
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर क्षेत्र नगरोटा बगवां के तहत पुलिस ने बीती रात मंगलवार को मस्सल गांव में छापामारी कर एक दुकान में अवैध रूप से रखी हुई देसी शराब की सात बोतलें बरामद की हैं। एएसआई लीलाधर की अगुवाई में छापामारी के दौरान कार्रवाई की गई है। पुलिस थाना नगरोटा बगवां के प्रभारी सुरिंदर ठाकुर ने बताया कि आरोपी व्यक्ति के खिलाफ आबकारी एवं कराधान एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।