फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुराचार का आरोपी पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग से दुराचार का आरोपी पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन

बैजनाथ (कांगड़ा)। नाबालिग युवती से दुराचार के मामले में आरोपी खुंडियां के चिहाद निवासी सचिन राणा को न्यायालय ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। उपमंडल की एक युवती के परिजनों ने मंगलवार को सचिन के खिलाफ युवती से दुराचार करने का मामला दर्ज करवाया था। उस समय पुलिस ने युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को हिरासत में लिया और वीरवार को आरोपी न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने सचिन को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं। उधर, डीएसपी पूर्ण चंद ठुकराल ने बताया कि न्यायालय ने आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें