फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाडासीबा में बाइक-ट्रैक्टर भिडंत में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डाडासीबा (कांगड़ा)। देहरा उपमंडल के डाडासीबा के निकटवर्ती गांव नंगल चौक में देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान पवन कुमार पुत्र जगदीश राम निवासी रोड़ी-कोड़ी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पवन कुमार बाइक पर अपने घर की तरफ जा रहा था। बीच रास्ते में नंगल चौक के पास चढ़ाई चढ़ते समय ऊपर से आ रहे एक ट्रैक्टर के साथ सीधी टक्कर हो गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की देहरा अपस्ताल ले जाते समय बीच रास्ते में मौत हो गई। डीएसपी देहरा लालमन शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर टांडा अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें