फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडवाल (कांगड़ा)। कंडवाल स्थित नागनी माता मंदिर की सड़क पर मोटरसाइकिल की टक्कर से 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार महावीर निवासी कोपड़ा अपनी बाइक पर जसूर से पठानकोट की तरफ जा रहा था कि कंडवाल में नागनी पुल के पास सड़क पर गुजर रही 7 वर्षीय बच्ची गीतांजलि पुत्री उहमवेश राम निवासी यूपी से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में लड़की गंभीर रूप से घायल हुई। घायल अवस्था में लड़की को उसके परिजन पठानकोट के निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन गीतांजलि ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार गीतांजलि के परिजन नागनी माता मंदिर में मेलों में दुकान लगाते हैं। पुलिस ने इस संदर्भ में धारा 279, 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी मेघनाथ चौहान ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें