फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुक्की के साथ पकड़ा कंडक्टर नौकरी से निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
भुक्की के साथ पकड़ा कंडक्टर निलंबित
विज्ञापन

परिवहन निगम के पालमपुर डिपो में कर रहा था नौकरी
आरोपी परिचालक को कोर्ट से दो दिन का मिला पुलिस रिमांड
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर(कांगड़ा)। परिवहन निगम की बसों में नशे का कारोबार करने वाले परिचालक को निगम ने उसकी सेवाओं से निलंबित कर दिया है। परिवहन निगम का परिचालक पालमपुर निगम में तैनात है, जबकि भुक्की के साथ पकड़े गए इस परिचालक को दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। शुक्रवार को बस स्टैंड पालमपुर में नशे का कारोबार कर रहे एक कंडक्टर को पुलिस ने एक किलो 870 ग्राम भुक्की के साथ गिरफ्तार किया था। कंडक्टर की गिरफ्तारी के साथ ही परिवहन निगम ने परिवहन नियम सीसीए एंड सीसीएस 1965 के तहत कार्रवाई कर उसे शनिवार को उसे परिवहन की सेवाओं से निलंबित कर दिया, जबकि परिचालक से पकड़ी गई भुक्की के मामले में अभी अन्य कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गिरफ्तार कंडक्टर संजीव कुमार निवासी पुढ़वा को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे दो दिन का पुलिस रिमांड मिला। यह कंडक्टर पालमपुर से दिल्ली परिवहन निगम की बस पर चलता था। जहां से वह नशे का कारोबार कर रहा था। इसके चलते यह पुलिस की नजर में आ गया था। इसी के चलते शुक्रवार को पुलिस ने इस कंडक्टर को बस स्टैंड पालमपुर में रंगे हाथों भुक्की के साथ पकड़ लिया। आरएम पालमपुर राजकुमार पाठक ने कहा कि परिवहन निगम ने भुक्की के साथ पकड़े गए परिचालक को सेवाओं से निलंबित कर दिया है। निगम अब इसके खिलाफ जांच करेगा। उधर, थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने आरोपी कंडक्टर को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें