फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई युवक ने जहर निगल दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई के युवक ने जहर निगलकर दी जान
विज्ञापन

रक्कड़ (कांगड़ा)। आईटीआई के युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शिवाकुर शर्मा (18) पुत्र संजीव कुमार गांव गलोल डाकघर करोर तहसील नादौन (हमीरपुर) कलोहा में आईटीआई में पढ़ता था। कलोहा के नजदीक एक पंप हाउस के पास उसने कुछ जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस बाबत उसने पंप ऑपरेटर को भी बताया। इस पर पंप ऑपरेटर ने स्थानीय पंचायत प्रधान बलजीत सिंह और पुलिस थाना रक्कड़ को सूचना दी। इसके बाद उसे सीएचसी गरली पहुंचाया गया, जहां से उसे टांडा रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शिवाकुर शर्मा मां-बाप इकलौता ही पुत्र था। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी योगेश दत्त जोशी ने कहा कि मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें