फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का सामान बाहर निकाल जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान का सामान बाहर निकाल जड़ दिया ताला
विज्ञापन

दुकानदार ने मकान मालिक के खिलाफ दर्ज करवाया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के साथ लगते सिद्धपुर में एक दुकानदार की दुकान का सामान बाहर निकाल कर वहां पर दुकान मालिक ने ताला जड़ दिया। इस संदर्भ में दुकानदार ने पुलिस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार शीला चौक का रहने वाला परमिंद्र महाजन ने सिद्धपुर में आयुर्वेद के सामान बेचने के लिए दुकान किराये पर ली थी। इस दौरान वीरवार को दुकान मालिक हरि सिंह और उसकी दो बहुओं ने दुकानदार का सामान बाहर निकाल दिया और दुकान पर ताला जड़ दिया। इस संदर्भ में परमिंद्र महाजन ने सदर थाना में मामला दर्ज करवाया है। वहीं पुष्टि करते हुए एसएचओ धर्मशाला सुनील राणा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें