फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी पहुंची बच्चों के खेल की लड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। जिला मुख्यालय के साथ लगते चतेहड़ गांव में बच्चों की खेल के दौरान हुई लड़ाई पुलिस चौकी पहुंच गई। परिवार के सदस्यों ने एक अन्य परिवार की ओर से कथित तौर पर की गई नाबालिग की मारपीट की शिकायत पुलिस चौकी योल में दर्ज करवाई। जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी योल के चतेहड़ गांव के तिलक राज ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके 14 वर्षीय बेटे के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने बेरहमी के साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आई हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस को सौंपी शिकायत में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। पुलिस ने पीड़ित नाबालिग का मेडिकल करवा कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए सदर थाना धर्मशाला के प्रभारी सुनील राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें