फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत के आरोपियों को न्यायिक हिरासत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां में 25 जनवरी को एक विवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में गिरफ्तार मृतका के पति और सास को सोमवार को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। इससे पूर्व इन दोनों आरोपियों को न्यायालय ने चार दिन का पुलिस रिमांड दिया था। सोमवार को पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। मृतका पूजा के पिता दयोल (बैजनाथ) निवासी कमलेश चंद्र मंगलेश के उनकी बेटी को प्रताड़ित करने के दिए गए बयान के आधार पुलिस ने 25 जनवरी को मृतका के पति और सास को हिरासत में लिया था। पुलिस थाना नगरोटा बगवां के प्रभारी एनडी थिंड ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। डीएसपी संजीव चौहान ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें