फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरली में महिला पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। गरली में प्रवासी व्यक्ति ने एक महिला पर चाकू से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार अलोह चम्बियाला निवासी संजू देवी (42) शनिवार सुबह अपने घर जा रही थी। स्थानीय मंदिर के पास बिहार के मूल निवासी तुलसी ने अचानक महिला पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी प्रवासी मौके से फरार हो गया। हमले में महिला को कोई चोट नहीं आई है। पुलिस के अनुसार फिलहाल हमले के पीछे क्या कारण रहा, इसका पता नहीं चला है। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। इसकी पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी योगेश दत्त ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें