फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डरोह मैं दो दुकानों के ताले तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
डरोह (कांगड़ा)। डरोह बाजार में रात को चोरों ने दो दुकानों के ताले तोर कर चोरी का प्रयास किया। ताले टूटने की आवाज सुनकर कुछ लोग जाग गए और चोर मौके से फरार हो गए। भवारना पुलिस ने रात को ही मौके का दौरा किया और एक व्यक्ति को धर दबोचा। पुलिस उसे अपने साथ पूछताछ के लिए थाना ले गई है और सुबह उसे छोड़ दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात डारोह बाजार में चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़ दिए। दुकानें डरोह स्कूल के मेन गेट के साथ लगती हैं। स्कूल में रात को चौकीदार होने के कारण उसने आवाज सुनी ओर शोर मचा दिया। पंचायत प्रधान सुरिंद्र चौधरी मौके पर गए और पुलिस को बुलाया। चोरों ने एक दुकान से कोल्ड ड्रिंक आदि चुराने का प्रयास भी किया था। हालांकि, पुलिस ने किसी के भी खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया है, लेकिन रात की गश्त तेज करने की बात कही। थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें