फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदरोआ गांव में महिला से पकड़ा 5.75 ग्राम चिट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
भदरोआ में महिला से 5.75 ग्राम चिट्टा पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
डमटाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर के भदरोआ गांव में एक महिला को 5.75 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा है। महिला ने पुलिस टीम के समक्ष पूछताछ में खुलासा किया है कि वह लंबे समय से इस कारोबार से जुड़ी है, लेकिन बीच में पंजाब हिमाचल पुलिस के संयुक्त छापामारी के कारण पंजाब चली गई थी, लेकिन अब दोबारा यहां आकर इसी काम में लग गई है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। महिला की पहचान शकुंतला उर्फ साहिबा (50) पत्नी यशपाल निवासी भदरोआ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स सेल कांगड़ा के प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजीत कुमार की अगुवाई में टीम में थाना नूरपुर के गांव भद्रोआ में एक महिला को चिट्टे ने गुप्त सूचना के आधार पर महिला के घर में दबिश दी। महिला ने अपने घर के पीछे रर्खी इंटों में छुपाए पर्स में से 5.75 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने मामले की पुष्टि की है। इस महीने पुलिस ने तीसरी महिला को चिट्टे के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें