चरस रखने का आरोपी नौ दिन के रिमांड पर भेजा
थुरल (कांगड़ा)। क्षेत्र के नौण गांव में 94 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए व्यक्ति को वीरवार को न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान न्यायालय ने आरेेपी को नौ दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। ज्ञात रहे कि बुधवार को जब पुलिस ने नाका लगाया हुआ था, तो आरोपी अभिषेक ठाकुर से 94 ग्राम चरस बरामद कर उसे हिरासत में लिया था, जिसे वीरवार को न्यायालय में पेश किया गया।