बस में सीट को लेकर भिड़े दो अधेड़
पंचरुखी(कांगड़ा)। बैजनाथ से पालमपुर वाया पंचरुखी आ रही एक निजी बस में सीट को लेकर दो लोग गुथमगुत्था हो गए । रक्कड़ से सीट को लेकर हो रही दोनों व्यक्तियों की लड़ाई पुलिस को बुलाने के नाम पर खत्म हुई। इसमें एक व्यक्ति को पालमपुर आना था, तो दूसरा पंचरुखी में उतरा। इलाके के रक्कड़ बस स्डैंट पर बस सवारियां उतारने और चढ़ाने के लिए रुकी। उसके बाद अभी बस कुछ मीटर आगे चली ही थी कि सीट को लेकर दो अधेड़ व्यक्तियों में आपस में बहसबाजी हो गई। एक व्यक्ति के साथ एक स्कूली बच्चा भी वर्दी में था। वह भी रोने लगा। बस में बैठे लोग उन्हें छुड़ाते रहे, लेकिन वे दोनों नहीं माने, इस बीच बस पंचरुखी बस स्टैंड पर पहुंच गई। इस बीच किसी ने कहा कि जल्द पुलिस को बुलाओ, तो पुलिस का नाम लेते ही दोनों इधर-उधर हो गए। उधर, थाना प्रभरी सुभाष शास्त्री ने कहा कि ऐसा कोई मामला पुलिस में नहीं आया है। मामला आता है तो छानबीन होगी।