फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक ने रौंदा चाय वाला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत देर सायं हटवास के समीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक हटवास में चाय की दुकान करता था। जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब इसी गांव का निवासी तिलक राज अपनी दुकान के समीप सड़क को क्रास कर रहा था कि पालमपुर से नगरोटा की तरफ जा रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। दुर्घटना में तिलक राज गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तिलक राज को टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर इस दुर्घटना की जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें