महिला से पकड़ी 4.60 ग्राम चरस
जसूर(कांगड़ा)। नूरपुर उपमंडल के तहत भडवार क्षेत्र के धक्का पलाड़ी गांव में पुलिस ने एक महिला से 4.60 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने गश्त के दौरान ज्योति रानी की तलाशी ली। जांच में पुलिस को महिला से 4.60 ग्राम चरस मिली। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने मामले की पुष्टि की है। महिला को कोर्ट ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।