डूंगा बाजार में पकड़ी 332 ग्राम चरस
कांगड़ा। पुलिस ने देर शाम गश्त के दौरान डूंगा बाजार में जवाली निवासी एक व्यक्ति से 332 ग्राम चरस बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसएचओ मेहर सिंह ने बताया कि देर शाम पुलिस ने ज्वाली निवासी राकेश कुमार को चरस सहित धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।