फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरोट में चोरों ने नकदी के साथ उड़ाए लाखों के गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
बरोट में चोरों ने नकदी सहित उड़ाए लाखों के गहने
विज्ञापन

कमरे में रखी अलमारी में रखे सामान पर किया हाथ साफ
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर (कांगड़ा)। क्षेत्र के बरोट में चोरों ने नकदी के साथ लाखों रुपये के गहने उड़ा लिए। चोरी का पता परिवार को सुबह उस समय लगा, जब पूजा करने के लिए उठे। जानकारी के अनुसार बरोट गांव के रघुनाथ सिंह के घर देर रात चोरों ने करीब एक लाख रुपये की नकदी और करीब तीन-चार लाख के गहने उड़ा लिए। प्रभावित परिवार ने बताया कि जब सुबह उठे तो साथ लगते कमरे का दरवाजा और अंदर रखी अलमारी खुली देखी। अलमारी में रखी नकदी और गहने गायब पाए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना फतेहपुर पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके का जायजा लिया। थाना प्रभारी सुरेश शर्मा के अनुसार घर के जिस कमरे में चोरी हुई है, वहीं किसी भी प्रकार का ताला नहीं लगा हुआ था। वहीं गहनों के बारे में अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है, क्योंकि उनकी एक बहु मायके गई हुई है। डीएसपी जवाली ज्ञान चंद ठाकुर ने चोरी की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें