फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सड़क हादसों में 5 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धर्मशाला। जिले में तीन विभिन्न सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। इनमें से तीन लोगों का इलाज राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में चल रहा है, जबकि दो घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला लाया गया।
पहले मामले में पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज की डल झील के पास एक नैनो कार (एचपी-39-3126) के चालक दोरजे सरिंग ने मोटरसाइकिल (एचपी-29ए-1636) के चालक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक चालक घायल हो गया, जिसे टांडा में भर्ती करवाया गया है। दूसरे मामले में जिला मुख्यालय के साथ लगते शीला चौक में टैक्सी (एचपी-01डी-2387) के चालक ओम प्रकाश ने अचानक अपनी गाड़ी का दरवाजा खोल दिया। इसके चलते सड़क से गुजर रहा मोटरसाइकिल (एचपी-40सी-2594) उससे टकरा गया। इस टक्कर में मोटरसाइकिल चालक वीरेंद्र कुमार निवासी लंज तहसील हारचक्कियां और उसके साथ बैठी उसकी बहन घायल हुए। दोनों घायलों का उपचार क्षेत्रिय अस्पताल धर्मशाला में चल रहा है।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में कांगड़ा-पालमपुर सड़क पर कच्छयारी में किसी अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने सुजल वालिया निवासी चाहड़ी तहसील नगरोटा बगवां को टक्कर मार दी। इसके चलते सुजल वालिया और अज्ञात बाइक चालक दोनों घायल हो गए। उनका टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल ने बताया कि पुलिस ने तीनों ही मामलों में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इनसेट
195 नशीले कैप्सूलों के साथ युवक गिरफ्तार
पुलिस थाना धर्मशाला के तहत चेलियां में पुलिस ने 195 नशीले कैप्सूलों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। एसएसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि पुलिस थाना धर्मशाला की टीम जब पेट्रोलिंग पर थी तो चेलियां में एक युवक को शक के आधार पर तलाशी के लिए रोका। इस दौरान उसके कब्जे से 120 स्पैसमो प्रोक्सीवोन प्लस और 75 अल्पराजोलम टेबलेट्स बरामद की गईं। आरोपी की पहचान राकेश भारद्वाज (35) पुत्र धनी राम निवासी दाड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें