फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली में लुढ़की स्कूल बस, छह बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नाली में घुसी स्कूल बस, छह बच्चे घायल
विज्ञापन

धीरा (कांगड़ा)। धीरा के पास अटियाला दाई में एक निजी स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस सड़क किनारे नाली में घुस गई गई, जिससे छह बच्चे घायल हो गए। इनमें से तीन को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन बच्चों को सिविल अस्पताल पालमपुर रेफर कर दिया गया। हादसे के समय बस में 27 बच्चे सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और गुस्से में आकर बस में तोड़फोड़ कर दी। एसडीएम धीरा संजय कुमार ने मौका पर पहुंचकर लोगों को शांत करवाया। उधर, डीएसपी पालमपुर विकास धीमान ने बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें