फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान्यता दिलाने के नाम पर ठगे साढ़े 12 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मान्यता दिलाने के नाम पर ठगे साढ़े 12 लाख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। कांगड़ा पुलिस ने कोर्ट के आदेशों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार दीपक भारद्वाज निवासी करनेरा बड़सर जिला हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह राईट ब्रर्दस सोल्यूशन कांगड़ा के मलिक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ रोहित कायस्था और सुभाष चंद कायस्था निवासी सोलन ने एक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि होने का दावा किया। इसके बाद उन्होंने उसे एक विश्वविद्यालय की मान्यता दिलाने के नाम पर 12 लाख 50 हजार रुपए की ठगी की है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें