चैक बाउंस का उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार
कांगड़ा। चेक बाउंस होने के एक आरोपी को कांगड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार राकेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को धर दबोचा। थाना प्रभारी कुलदीप राज ने बताया कि आरोपी को इस वर्ष माननीय कोर्ट ने उदघोषित अपराधी घोषित किया था जो चेक बाउंस होने के मामले मे वांछित था और कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। पुलिस के अनुसार आरोप ओम प्रकाश पुत्र बलदेव सिंह निवासी सुक्कड़ जिस पर धारा 138 एन ई एक्ट के तहत मामला दर्ज था को माननीय कोर्ट में शनिवार को पेश किया जाएगा।