अफीम की खेती करने के आरोपी 19 तक रिमांड पर
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। जिला पुलिस की ओर से सियालकड़ से अफीम के पौधों के साथ पकड़े गए तीनों आरोपियों को 19 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार आरोपियों को मंगलवार को देहरा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। सोमवार को थाना खुंडियां के तहत सियालकड़ में 131 अफीम के पौधे बरामद किए गए थे। इस दौरान पुलिस ने बजीर सिंह, इतर सिंह और प्रीतम चंद निवासी सियालकड़ को अफीम के पौधों सहित हिरासत में लिया था।